सिडबी भर्ती 2026 : असिस्टेंट मैनेजर सहित 68 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
लखनऊ, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। सिडबी ने ग्रेड 'ए' और ग्रेड 'बी' (सामान्य और विशेषज्ञ स्ट्रीम) के कुल 68 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से एक विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।