एक साल से कम रहा प्रधानमंत्री का कार्यकाल, फिर भी सामाजिक न्याय के मसीहा कहलाए वी.पी. सिंह

IANS | November 26, 2026 9:49 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय राजनीति में ईमानदारी, सादगी और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में याद किए जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पुण्यतिथि 27 नवंबर को है। वी.पी. सिंह भारत के 10वें क्रम के प्रधानमंत्री थे। उनका कार्यकाल एक साल से भी कम (2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990 तक) रहा, लेकिन इस छोटे से कार्यकाल में उन्होंने जो ऐतिहासिक निर्णय लिए, उसने भारतीय समाज और राजनीति की दिशा हमेशा के लिए बदल दी।

26/11 पीड़ितों के साथ खड़ा है अर्जेंटीना, आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन जारी : राजदूत काउचिनो

IANS | November 26, 2026 9:04 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगुस्टिन काउचिनो ने गुरुवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की। आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय से आतंकवाद की पीड़ा झेल रहा है और अर्जेंटीना आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि उनका देश इस चुनौती से निपटने के लिए भारत के प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है।

सद्गुरु ने 'इनसाइट: द डीएनए ऑफ सक्सेस' के 15वें संस्करण की शुरुआत की, बताया कि नेतृत्व में सबसे महत्वपूर्ण क्या है

IANS | November 26, 2026 9:03 PM

कोयंबटूर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सद्गुरु ने गुरुवार को 'इनसाइट: द डीएनए ऑफ सक्सेस' के 15वें संस्करण की शुरुआत की। यह तीन दिवसीय बिजनेस लीडरशिप प्रोग्राम है, जिसे कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में सद्गुरु अकादमी द्वारा आयोजित किया गया है। 200 से अधिक बिजनेस मालिकों, उद्यमियों और वरिष्ठ एग्जिक्यूटिव्स को एक साथ लाने वाला 'इनसाइट 2026', बिजनेस अग्रणियों को अपने व्यवसाय और स्वयं के विकास के विज्ञान को समझने के लिए मंच प्रदान करता है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार

IANS | November 26, 2026 8:59 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने बेहतर जोखिम प्रबंधन, मजबूत क्रेडिट अंडरराइटिंग और बैंकिंग सुधारों के दम पर वित्त वर्ष 2026-27 में उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज किया है। वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कुल कर्ज बढ़कर 127 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जबकि उनकी एसेट क्वालिटी रिकॉर्ड स्तर पर मजबूत हुई है। सकल और शुद्ध एनपीए में लगातार गिरावट से बैंकों की वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई है।

ईयर एंडर 2026 : न कोई खेमा, न किसी का दबाव, पीएम मोदी की कूटनीति से मजबूत हुआ भारत का वैश्विक प्रभाव

IANS | November 26, 2026 8:53 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2026 की शुरुआत से ही युद्ध, बदलते वैश्विक शक्ति संतुलन और दबाव के बीच भारत ने अपनी व‍िदेश न‍ीत‍ि को मजबूत बनाए रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत ने स्पष्ट किया है कि उसकी विदेश नीति किसी दूसरे देश की इच्छा या दबाव से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों और स्वतंत्र निर्णयों से तय होगी। प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति की सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि उन्होंने दुनिया की दो बड़ी शक्तियों के साथ संबंधों को किसी एक खेमे में शामिल हुए बिना आगे बढ़ाने की कोशिश की।

भारत के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की लागत अक्टूबर में 3.28 लाख करोड़ रुपए बढ़ी: सरकार

IANS | November 26, 2026 8:40 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर में भारत की बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स) की लागत में कुल 3.28 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इनकी संशोधित कुल लागत 38.11 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, केंद्र ने बुलाया विशेष सत्र

IANS | November 26, 2026 8:18 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। लोकसभा का सत्र 30 नवंबर को और राज्यसभा का सत्र 2 दिसंबर को बुलाया जाएगा। सरकार ने दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों से इस संबंध में अनुरोध किया है।

'लाल किताब का एक शब्द भी नहीं पढ़ा', संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा

IANS | November 26, 2026 7:59 PM

अहमदाबाद, 26 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने संविधान निर्माताओं को नमन किया और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

गुजरात स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत हजारों युवाओं को मिली प्रोफेशनल ट्रेनिंग, बढ़े रोजगार के अवसर

IANS | November 26, 2026 7:51 PM

अहमदाबाद, 26 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार राज्य के युवाओं को उद्योग आधारित स्किल ट्रेनिंग प्रदान कर उन्हें स्थानीय रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इन्हीं योजनाओं में ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ और लाइव स्कीम यानी लोकल इंस्‍टीट्यूट ऑफ वोकेशन एजुकेशन स्कीम शामिल हैं।

गुवाहाटी एयरपोर्ट पूर्वोत्तर के आकर्षण के रूप में उभरा, मुख्यमंत्री ने विश्व स्तरीय अनुभव को सराहा

IANS | November 26, 2026 7:12 PM

गुवाहाटी, 26 नवंबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को गुवाहाटी में नवनिर्मित 'लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट' को शहर में हो रहे बदलाव की झलक और असम की प्रगति को दिखाने वाला एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बताया।