बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदलेगा, दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदलेगा, दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना 'डीप डिप्रेशन' (गहरा दबाव का क्षेत्र) और अधिक ताकतवर होकर एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल सकता है और आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है।

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, चीन से कहीं बेहतर ग्रोथ की क्षमता: अर्थशास्त्री

November 16, 2026 9:03 PM

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई के दबाव के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में बनी हुई है। अर्थशास्त्रियों ने सोमवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारत की विकास यात्रा न केवल स्थिर बनी हुई है, बल्कि आने वाले वर्षों में यह चीन की तुलना में कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने बुनियादी ढांचे में निवेश, मजबूत कर संग्रह, डिजिटल परिवर्तन और उभरते क्षेत्रों में अवसरों को भारत की आर्थिक मजबूती की प्रमुख वजह बताया।

जब कमजोर पड़ रहा था भोजपुरी सिनेमा, मोहनजी प्रसाद की 'सइयां हमार' ने जगाई नई उम्मीद

November 16, 2026 5:56 PM

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मोहनजी प्रसाद भोजपुरी सिनेमा के उन फिल्मकारों में शामिल रहे, जिन्होंने ऐसे दौर में फिल्मों के जरिए दर्शकों को फिर से सिनेमाघरों तक लाने में अहम भूमिका निभाई, जब भोजपुरी फिल्मों का कारोबार काफी कमजोर पड़ गया था। उन्होंने पारिवारिक कहानियों को पर्दे पर उतारने के साथ ऐसी फिल्में बनाईं, जिनसे भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान मिली। उनकी फिल्म 'सइयां हमार' ने अभिनेता रवि किशन के करियर को नई दिशा दी। हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने कई पारिवारिक फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया था।

स्मैट 2026: हैदराबाद की रोमांचक जीत, केरल-दिल्ली और बंगाल भी विजयी

November 16, 2026 11:06 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 में सोमवार को हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली ने पंजाब को 109 रनों से रौंदा। इनके अलावा, हैदराबाद और केरल ने भी अपने-अपने मैच जीते। आइए, इन मुकाबले में बारे में जानते हैं।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD