दिल्ली की हवा बेहद खराब, 324 पर एक्यूआई, सीएक्यूएम ने पूरे एनसीआर में ग्रैप-2 किया लागू

दिल्ली की हवा बेहद खराब, 324 पर एक्यूआई, सीएक्यूएम ने पूरे एनसीआर में ग्रैप-2 किया लागू

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दैनिक एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार, 2 नवंबर को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से ग्रैप के चरण-II को लागू करने का फैसला किया है।

एसवीएसयू भर्ती 2026: स्किल इंस्ट्रक्टर के 45 पदों पर आवेदन शुरू, 42 वर्ष वालों के पास अवसर

November 2, 2026 8:18 PM

चंडीगढ़, 2 नवंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के पलवल के दुधोला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) ने नियमित आधार पर विभिन्न विषयों/क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षक (स्किल इंस्ट्रक्टर) के 45 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

'सहिया' पर सेंसर बोर्ड की आपत्ति, संजय शर्मा ने रचनात्मक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

November 2, 2026 7:13 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कैमरे के सामने इंकलाब, कैमरे के बाहर खामोशी। पर्दे पर अन्याय से भिड़ने वाले नायक असल जिंदगी में क्या बुजदिल होते हैं। जनता पर बरसती लाठियों और पानी की बौछारों के बीच आखिर यह फिल्मी हीरो कहां गायब हो जाते हैं? करोड़ों की कमाई लाखों प्रशंसक सोशल मीडिया पर पोस्टों की बौछार, लेकिन जब जनता अपने हक के लिए सड़क पर उतरती है तब बड़े-बड़े सितारों की जुबान पर ताले क्यों लटक जाते हैं? इनमें चाहे शहंशाह हो या फिर कोई और। मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित मुक्ति ऑडिटोरियम में आयोजित तहजीब के मंच से संपादक संजय शर्मा ने बॉलीवुड की चुप्पी पर सवालों के वार ने शांत समुंदर में तूफान ला खड़ा किया। तहजीब के मंच पर रियल हीरो मनोज बाजपेई बैठे थे जो संजय शर्मा के सवालों का जवाब दे रहे थे। संजय शर्मा का सवाल सीधा था, मगर निशाना पूरी स्टार संस्कृति की चमकदमक पर था कि स्टार खमोश क्यों रहते हैं इस सवाल के जवाब में और मनोज ने भी दो टूक पूछ लिया कि, “जो लोग जनता के मुद्दों पर खामोश रहते हैं, उन्हें आप स्टार ही क्यों मानते हैं?”

  • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो

    November 2, 2026 6:26 PM

    मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ फिल्मों में अभिनय करके ही नहीं, बल्कि थिएटर के जरिए भी अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसे ही कलाकारों में पृथ्वीराज कपूर का नाम शामिल है। वह फिल्मों के बड़े सितारे होने के साथ-साथ थिएटर के प्रति भी काफी समर्पित थे। उनकी इस लगन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सांसद बनने के बाद भी उन्होंने अपनी थिएटर टीम के साथ थर्ड क्लास में सफर करना जारी रखा। उनकी कंपनी ने देश के 112 शहरों में 2,662 शो किए और पृथ्वीराज ने हर शो में खुद मुख्य भूमिका निभाई।

  • कभी ऊंची कुर्सी पर बैठकर बजाते थे मंडोलिन, आगे चलकर 750 फिल्मों के संगीतकार बने लक्ष्मीकांत

    November 2, 2026 6:20 PM

    मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे संगीतकार हुए हैं, जिन्होंने अपनी धुनों से फिल्मों को यादगार बना दिया। उनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। लेकिन इन सुरीली धुनों के पीछे कई बार ऐसी मेहनत और संघर्ष की कहानियां छिपी होती हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। ऐसी ही कहानी संगीतकार लक्ष्मीकांत की है। एक समय ऐसा था, जब उन्हें फिल्मी रिकॉर्डिंग के दौरान अपनी छोटी लंबाई के कारण ऊंची कुर्सी पर बैठकर मंडोलिन बजाना पड़ता था, ताकि उनका वाद्य यंत्र ठीक से रिकॉर्ड हो सके। आगे चलकर इसी कलाकार ने प्यारेलाल के साथ मिलकर हिंदी सिनेमा को ऐसे गाने दिए, जो आज भी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं।

  • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक

    November 2, 2026 5:26 PM

    मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत में रहने और उनके ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड से जुड़े मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की ओर से जारी 'लीव इंडिया' नोटिस पर लगी रोक को अगली सुनवाई तक जारी रखने का फैसला किया है।

समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद

November 2, 2026 8:42 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। समायरा राघव महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का ऑक्शन नहीं देखना चाहती थीं। उनके माता-पिता ने भी उन्हें ऑक्शन की लाइव कवरेज देखने से मना कर दिया था। उन्हें डर था कि अगर किसी भी टीम ने समायरा को अपने साथ नहीं जोड़ा, तो 16 साल की उम्र में उनके लिए निराशा को संभालना मुश्किल हो सकता है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD