'सपा के समर्थन के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाओगे या नहीं?', राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष
लखनऊ, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का मकसद चुनाव सुधार या मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ा नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर देश में अराजकता पैदा करना और सत्ता हासिल करना है।