अंकिता भंडारी प्रकरण: न्याय के लिए हर स्तर पर मजबूती से खड़ी रही धामी सरकार
देहरादून, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस संवेदनशील प्रकरण में पहले दिन से लेकर न्यायालय के अंतिम फैसले तक अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पूरी गंभीरता और मजबूती से कार्य किया।