पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत ने फिर की शांति की अपील, कूटनीति पर दिया जोर

पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत ने फिर की शांति की अपील, कूटनीति पर दिया जोर

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली में मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रों की शिक्षा और पश्चिम एशिया के हालात समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की। जायसवाल ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर करीब से ध्यान दे रहे हैं।

नीट-पीजी 2025 : सुप्रीम कोर्ट में कट-ऑफ घटाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई

November 3, 2026 6:00 PM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (नीट-पीजी) 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नीट-पीजी 2025 परीक्षा के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की।

दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाड़ी, कहा- 'अभिनेत्री का अपमान होगा तो बीएमसी के कैंपेन में कौन आएगा?'

November 3, 2026 5:45 PM

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के प्रदूषण-मुक्त दिवाली कैंपेन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर चर्चा में है। कोर्ट ने बीएमसी को दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा अपलोड करने का निर्देश दिया है। इस फैसले के बाद मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाड़ी ने अभिनेत्री का समर्थन करते हुए बीएमसी के पहले के कदम पर नाराजगी जताई है।

आईसीसी रैंकिंग: करियर के तीसरे ही वनडे मैच में चटकाए 5 विकेट, वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की छलांग

November 3, 2026 4:14 PM

दुबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने आईसीसी विमेंस वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वैष्णवी बॉलिंग रैंकिंग में 53 स्थान ऊपर चढ़कर 94वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD