हाथी, डोली या मुर्गा? मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान का वाहन क्या होगा, जानिए मान्यता
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्र का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का यह पावन पर्व इस साल 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू होगा। नवरात्र के नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे, व्रत रखेंगे और देवी से सुख-शांति व समृद्धि की कामना करेंगे। लेकिन नवरात्र की तारीखों और पूजा के अलावा देवी के आगमन और प्रस्थान के वाहन का भी विशेष महत्व है।