सस्ती लोकप्रियता के लिए जावेद अख्तर श्रीराम का नाम ले रहे हैं : मौलाना कारी इसहाक गोरा
सहारनपुर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मौलाना कारी इसहाक गोरा ने प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा कि भगवान राम हर भारतीय के खून में हैं। मौलाना ने कहा कि जावेद अख्तर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे बयान देते हैं।