25 साल के प्रशासनिक सफर पर दक्षिण कोरिया से आई बधाई, पीएम मोदी बोले- मिलकर बढ़ाएंगे शांति और समृद्धि का विजन
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रशासनिक जीवन के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी को न केवल देशभर से, बल्कि दुनिया के कई देशों से शुभकामनाएं मिली हैं। इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का नाम भी शामिल है। वहीं, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ली की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।