राजस्थान: मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित मां चामुंडा मंदिर में आस्था का अपार सैलाब, मारवाड़ के लोग मानते हैं अपनी कुलदेवी
जोधपुर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। शक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्र के पहले दिन रविवार को जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ दुर्ग पर स्थित मां चामुंडा के दरबार में आस्था का अपार सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरा मेहरानगढ़ परिसर माता के जयकारों और भजनों से गंजायमान हो उठा।