आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'
मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरा संदेश भेजा गया था। अब इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें संदेश भेजने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनिल पंडित बता रहा है। ऑडियो में वह आयुष्मान को बातचीत करने और मामले को सुलझाने के लिए कहता सुनाई दे रहा है। इतना ही नहीं, वह अभिनेता को टाइगर श्रॉफ के साथ हुई घटना की याद दिलाते हुए जान से मारने की धमकी भी देता है।