विरार : जीवदानी देवी मंदिर में नवरात्रि के लिए अभेद्य सुरक्षा घेरा, 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
विरार, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विरार स्थित प्रसिद्ध मां जीवदानी देवी मंदिर में सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, 100 से ज्यादा निजी सुरक्षाकर्मी, पुलिस बल तथा 200 एनसीसी-एनएसएस विद्यार्थियों को तैनात किया है। ट्रस्ट का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराना है।