गुजरात के वडनगर संग्रहालय को 'रेड डॉट : बेस्ट ऑफ द बेस्ट' सम्मान, डिप्टी सीएम संघवी ने जताई खुशी
गांधीनगर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के वडनगर स्थित 'अनंत अनादि वडनगर-आर्कियोलॉजिकल एक्सपीरियंसियल म्यूजियम' (पुरातत्व अनुभव संग्रहालय) को जर्मनी के बर्लिन में आयोजित प्रतिष्ठित 'रेड डॉट : बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया है।