दिल्ली ईवी नीति 2026 को मिला जोरदार रिस्पॉन्स: 3 महीने में 7,700 से अधिक आवेदन; 7.91 करोड़ रुपए की सब्सिडी वितरित

दिल्ली ईवी नीति 2026 को मिला जोरदार रिस्पॉन्स: 3 महीने में 7,700 से अधिक आवेदन; 7.91 करोड़ रुपए की सब्सिडी वितरित

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार की ईवी पॉलिसी 2026 को लॉन्च के बाद से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 1 जुलाई 2026 से लागू इस नीति के तहत 8 अक्टूबर तक 7,782 प्रोत्साहन (इंसेंटिव) आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 2,731 लाभार्थियों को 7.91 करोड़ रुपए की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है। यह आंकड़े दिखाते हैं कि राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। रविवार को एक बयान में यह जानकारी सामने आई है।

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे पर भाजपा नेताओं और पूर्व छात्रों ने जताई खुशी

October 11, 2026 10:32 PM

चेन्नई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेन्नई में जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होने पर भाजपा नेताओं और पूर्व छात्रों ने खुशी जताई है। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी को तमिल भाषा और संस्कृति का सम्मान करने वाला नेता बताया।

संजय मिश्रा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, अमिताभ बच्चन को भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

October 11, 2026 8:14 PM

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टर संजय मिश्रा रविवार को ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपना अनुभव साझा किया। संजय मिश्रा ने कहा कि आज नवरात्रि का पहला दिन है और इस खास मौके पर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। अभिनेता ने अपनी फिल्म का पोस्टर भगवान के चरणों में अर्पित किया।

पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने बनाई मैच में पकड़, साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे दिन की समाप्ति तक 139 रन की बढ़त

October 11, 2026 9:41 PM

डरबन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ किंग्समीड में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पकड़ बना ली है। पहली पारी के आधार पर 106 रन की बढ़त हासिल करने के बाद मेहमान टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 33 रन बनाकर 139 रन की लीड बना ली है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD