इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम बातचीत
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। कूटनीति के लिहाज से भारत के लिए ये सप्ताह भी संभावनाओं और उम्मीदों से भरा रहने वाला है। 19 और 20 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ बातचीत करेंगे। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के साथ ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होने की उम्मीद है।