सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, 46 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा से करीब 101 दिन पहले ही विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इस बार 10वीं कक्षा में 83 विषयों और 12वीं कक्षा में 121 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। विस्तृत समय-सारिण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।