शारदीय नवरात्र 2026 : जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व, किस दिन किस देवी की पूजा करें
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्र का पावन पर्व इस साल 11 अक्टूबर, रविवार, से शुरू हो रहा है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त इन नौ दिनों में व्रत रखते हैं, माता की आराधना करते हैं और घर-परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। हर दिन मां के एक विशेष स्वरूप को समर्पित होता है और उस स्वरूप की अपनी अलग धार्मिक मान्यता है।