मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत
खेलक्रिकेटNovember 23, 2026 12:22 AM

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत

दोहा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान-ए ने भारत-ए के खिलाफ रविवार को एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में 48 रन से जीत हासिल की। वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा ने शतकीय पारी के साथ अपना दमखम दिखाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 'ग्रुप-बी' की प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

रेडियो विज्ञान के पिता जगदीश चंद्र बसु ने बिना पेटेंट के दी खोजें, मारकोनी को मिला नोबेल पुरस्कार

November 22, 2026 11:59 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय विज्ञान के इतिहास में आचार्य डॉ. जगदीश चंद्र बसु का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता है। 30 नवंबर 1858 को बंगाल के फरीदपुर में जन्मे बसु भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान और पुरातत्व के गहरे जानकार थे। उन्हें रेडियो विज्ञान का पिता माना जाता है और बंगाली विज्ञानकथा-साहित्य का पिता भी कहा जाता है। वे भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्ता थे और अमेरिकन पेटेंट प्राप्त करने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक भी थे।

साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

November 22, 2026 7:55 PM

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। आज साजिद खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक निर्देशक, अभिनेता, कॉमेडियन और टीवी होस्ट के तौर पर पहचाना जाता है। उनकी फिल्मों में कॉमेडी और मनोरंजन का खास अंदाज देखने को मिलता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने महज 16 साल की उम्र में डीजे के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था।

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत

November 23, 2026 12:22 AM

दोहा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान-ए ने भारत-ए के खिलाफ रविवार को एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में 48 रन से जीत हासिल की। वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा ने शतकीय पारी के साथ अपना दमखम दिखाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 'ग्रुप-बी' की प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD