सोनिया गांधी के बाबरी से जुड़े बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- मस्जिद से पहले मंदिर था
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने सोनिया गांधी के बाबरी मस्जिद वाले बयान पर पलटवार करते हुए इतिहास का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जब मुगल आए तो उन्होंने अयोध्या समेत कई जगहों पर मंदिर तोड़कर इमारतें बनाईं, लेकिन उससे पहले पूरे देश में बौद्ध धर्म का प्रभाव था, इसलिए बाबरी मस्जिद से पहले वहां मंदिर था और मंदिर से पहले बौद्ध मंदिर था।