सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद

IANS | April 23, 2025 8:33 AM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा रद्द कर तुरंत भारत लौटे। दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उन्होंने आपात बैठक बुलाई। इस अति महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव मौजूद थे।

जम्मू-कश्मीर : शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी

IANS | April 7, 2025 11:08 PM

जम्मू, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जम्मू दौरे के दौरान राजभवन में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिले और अनुकंपा के आधार पर चयनित कुछ जवानों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र पाकर परिवारजनों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना वादा तय समय सीमा में निभाया।

उत्तर प्रदेश : संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया स्वागत

IANS | April 6, 2025 6:10 PM

संभल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी बनकर तैयार हो गई है। रविवार को इसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के कई लोगों ने संभल के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

भारत ने जीता प्रतिष्ठित वैश्विक सड़क सुरक्षा पुरस्कार

IANS | February 23, 2025 12:53 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार को पिछले दस वर्षों में वाहन सुरक्षा मानकों को बढ़ाने के प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित प्रिंस माइकल डिकेड ऑफ एक्शन रोड सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

महाकुंभ भगदड़ के बाद यूपी सरकार का फैसला, मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित, वीवीआईपी पास भी किए गए रद्द

IANS | January 30, 2025 10:18 AM

प्रयागराज, 30 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेले में मची भगदड़ के बाद पांच मुख्य बदलाव किए हैं। महाकुंभ नगर को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है यानि किसी भी तरह के वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगी सात चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था : डीजीपी प्रशांत कुमार

IANS | January 4, 2025 6:51 PM

महाकुंभ नगर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। धर्म और आस्था की संगम नगरी में महाकुंभ 2025 का आगाज होने जा रहा है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार शासन और प्रशासन स्तर पर निगरानी की जा रही है। महाकुंभ में पहुंचे डीजीपी प्रशांत कुमार ने मेले का निरीक्षण कर आलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

जम्मू-कश्मीर : 'महिला सशक्तिकरण' के लिए पुंछ में सेना ने किया कंप्यूटर कोर्स का आयोजन

IANS | December 31, 2024 8:55 PM

मेंढर, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में महिला सशक्तिकरण के लिए सेना की तरफ से एक कंप्यूटर कोर्स का आयोजन किया गया। इस कोर्स से जुड़ने के लिए महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने सेना की इस पहल की सराहना की।

फ्रांस में चक्रवात चिडो ने बरपाया कहर, पीएम मोदी ने हर संभव मदद का किया वादा, राष्ट्रपति मैक्रों ने जताया आभार

IANS | December 18, 2024 8:21 AM

पेरिस, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के मायोट में आए विनाशकारी तूफान चिडो से मची तबाही पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। साथ ही उन्होंने हरसंभव मदद की पेशकश की। पीएम मोदी की संवेदनाओं का सम्मान करते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आभार व्यक्त किया।

एचएएल सुखोई एसयू-30 एमकेआई जेट के उत्पादन के लिए नासिक प्लांट करेगी तैयार

IANS | November 15, 2024 2:53 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) अपने नासिक प्लांट के संचालन को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। यह फैसला सितंबर 2023 में स्वीकृत 1.3 बिलियन अमरीकी डॉलर के एक बड़े उत्पादन ऑर्डर के बाद लिया गया है। इस उत्पादन ऑर्डर में 12 नए सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के निर्माण की बात कही गई है।

100 विमानों में बम की धमकी को लेकर केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' को लगाई फटकार

IANS | October 23, 2024 9:49 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईटी मंत्रालय ने बुधवार को एलन मस्क द्वारा संचालित की जाने वाली सोशल मीडिया कंपनी 'एक्स' को फटकार लगाई। यह सख्ती पिछले कुछ दिनों में एयरलाइंस को 100 से अधिक बम धमकियां मिलने के बाद की गई है। इनमें से कई अफवाहों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित किया गया था।