भारत का एक और एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी ने होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक किया पार, दो और टैंकर लाइन में

IANS | April 4, 2026 3:01 PM

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारतीय ध्वज लगा एक और एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से गुजर गया। जहाज ट्रैकिंग डाटा के अनुसार, यह इस अहम समुद्री मार्ग को सुरक्षित पार करने वाला सातवां भारतीय पोत है।

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

IANS | April 2, 2026 11:19 AM

वॉशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा है। अपन प्राइम-टाइम भाषण में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ लड़ाई पूरी होने वाली है, लेकिन उन्होंने रणनीति, लड़ाई को बढ़ाने और लड़ाई के अंत को लेकर जरूरी सवालों के जवाब नहीं दिए। अमेरिकी मीडिया ने ईरान को लेकर ट्रंप की रणनीति पर गहरी निराशा जाहिर की।

अदाणी पोर्ट्स ने भारत का पहला पोर्ट ऑफ रिफ्यूज शुरू किया, समुद्री सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

IANS | March 27, 2026 5:17 PM

अहमदाबाद, 27 मार्च (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत के पहले पोर्ट ऑफ रिफ्यूज (पीओआर) को चालू कर दिया है, जिससे समुद्री इमरजेंसी इन्फ्रास्ट्रक्चर में लंबे समय से चली आ रही कमी को दूर हो गई है और समुद्री आपात स्थितियों और संकट में फंसे जहाजों से निपटने के लिए एक मजबूत सिस्टम का निर्माण हुआ है।

ईरान से तालमेल और शिया समुदायों को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तान सुन्नी समूहों पर निर्भर

IANS | March 25, 2026 2:07 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के लिए देश में ईरान समर्थक शिया समुदायों का बढ़ता विरोध प्रदर्शन एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सैन्य नेतृत्व के लिए इस उभार को नियंत्रित करना अनिवार्य है, क्योंकि इसके और अधिक व्यापक होने की आशंका है। हालांकि, प्रशासन के समक्ष जटिलता यह है कि वह इस जनसमूह से निपटने के लिए अपनी आधिकारिक मशीनरी का सीधा प्रयोग करने से कतरा रहा है।

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को कैसे पार करना है, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को नेवी कर रही है गाइड

IANS | March 25, 2026 11:25 AM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है। ईरान ने दुनिया की लाइफलाइन कहे जाने वाले इस रूट से गुजरने वाली ग्लोबल एनर्जी ट्रेड को बाधित कर रखा है। यहां भारत को अपने एनर्जी ट्रेड के मूवमेंट की इजाजत है। भारतीय नौसेना की मदद से भारत का एनर्जी ट्रेड धीरे-धीरे भारत पहुंच रहा है।

ईरानी मीडिया का दावा 'एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ', खोर्रमशहर के गवर्नर बोले 'पाइपलाइन को बनाया निशाना'

IANS | March 24, 2026 2:34 PM

तेहरान, 24 मार्च (आईएएनएस)। ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला न करने की टिप्पणी के बाद किया गया।

स्वदेशी गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘तारागिरी’ के नौसेना में शामिल होने की तारीख तय, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शामिल

IANS | March 21, 2026 1:11 PM

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए एक के बाद एक स्वदेशी युद्धपोत शामिल कर रही है। 2047 तक पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तैयारी तेज हो गई है। लगातार नए स्वदेशी प्लेटफ़ॉर्म नौसेना में शामिल किए जा रहे हैं।

फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक और जहाज सुरक्षित, कोई घटना नहीं: सरकार

IANS | March 18, 2026 8:52 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने बुधवार को कहा कि मध्य-पूर्व क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है।

अफगान नागरिकों को निशाना बनाना पाकिस्तान की रणनीति का अहम हिस्सा

IANS | March 17, 2026 12:32 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के ताजा एयरस्ट्राइक में 400 आम नागरिक मारे गए। एयरस्ट्राइक के बाद आग लगने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अधिकारियों ने कहा कि यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा है और यह इशारा करता है कि पाकिस्तान का अफगानिस्तान के साथ शुरू हुए युद्ध को रोकने का कोई प्लान नहीं है।

सरकार ने खाड़ी क्षेत्र से 286 भारतीय नाविकों की कराई सुरक्षित स्वदेश वापसी

IANS | March 16, 2026 7:15 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को बताया कि खाड़ी क्षेत्र से अब तक 286 भारतीय नाविकों (सीफेयरर्स) को सुरक्षित भारत वापस लाया जा चुका है, जिनमें पिछले 48 घंटों में 33 नाविकों की स्वदेश वापसी शामिल है। नौवहन महानिदेशालय यानी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग (डीजी शिपिंग) ने यह सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है।