'क्षेत्रीय शांति के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा', पीएम मोदी ने एससीओ बैठक में किया पहलगाम हमले का जिक्र
तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में आतंकवाद को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद का दंश झेल रहा है और पहलगाम हमला मानवता पर हमला है।