अब डाकघरों में बिकेगी बीएसएनएल की सिम, रिचार्ज की भी मिलेगी सुविधा
नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। डाक विभाग और सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर साइन किया है, जिसके तहत बीएसएनल के सिम कार्ड्स की बिक्री और रिचार्ज सुविधा डाकघरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।