टाटा समूह ब्रिटेन में करेगा विस्तार : एन चंद्रशेखरन
बेंगलुरु, 14 फरवरी (आईएएनएस)। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि समूह ब्रिटेन में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए तत्पर है। ब्रिटेन-भारत व्यापार संबंधों में उनकी सेवाओं के लिए एन. चंद्रशेखरन को 'द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सिविल डिवीजन)' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।