अदाणी पावर भारत के कॉरपोरेट इतिहास में टर्नअराउंड का एक अच्छा उदाहरण, शेयर में आ सकती है 29 प्रतिशत की तेजी : मॉर्गन स्टेनली
मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) पर शुक्रवार को ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने 'ओवरवेट' की सलाह दी और 818 रुपए का टारगेट प्राइस दिया, जो कि आखिरी कारोबारी सत्र की क्लोजिंग से 29 प्रतिशत अधिक है।