आरबीआई एमपीसी की बैठक में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है : विश्लेषक
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक इस सप्ताह के अंत में होने वाली है। विश्लेषकों ने सोमवार को उम्मीद जताई कि केंद्रीय बैंक लगातार तीसरी बार 25 आधार अंकों की कटौती करेगा, क्योंकि महंगाई 4 प्रतिशत के औसत लक्ष्य से नीचे बनी हुई है।