सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की अर्थव्यवस्था को बदलने की क्षमता: वरिष्ठ सरकारी अधिकारी
गांधीनगर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। गुजरात की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की प्रमुख सचिव, मोना खंडार ने गुरुवार को कहा कि मजबूत सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) सेक्टर में भारत की अर्थव्यवस्था को बदलने, इनोवेशन को बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की क्षमता है।