जेनएआई का इस्तेमाल कर 10 में से 8 भारतीय डेवलपर अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में सक्षम : रिपोर्ट
मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में दस में से आठ डेवलपर्स ने जनरेटिव एआई का इस्तेमाल कर अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ने की जानकारी दी है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नई टेक्नोलॉजी देश में आईटी-इनेबल्ड सर्विस इंडस्ट्री को बदल रही है।