रेपो रेट में एक और कटौती से किफायती रियल एस्टेट में आएगी तेजी : विशेषज्ञ
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। उद्योग विशेषज्ञों ने मंगलवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में ब्याज दरों में कटौती का असर कम उधारी लागत पर पड़ना, आवासीय रियल एस्टेट की मांग को बनाए रखने के लिए जरूरी है। खास तौर पर किफायती हाउसिंग सेगमेंट में, जो कि ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव के प्रति संवेदनशील है।