'कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं', सीएम धामी की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
देहरादून, 31 मार्च (आईएएनएस)। देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।