दादरा नगर हवेली की जनता को पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात, लोगों ने सराहा
दादरा नगर हवेली, 7 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली, दमन और दीव की यात्रा पर रहे। यहां पर उन्होंने जनता को 2,500 करोड़ की योजनाओं का सौगात दिया। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए लोगों ने पीएम मोदी की इसके लिए तारीफ की।