बिहार चुनाव: मांझी का मजबूत गढ़ है इमामगंज, जन सुराज की एंट्री से ऐसे बन रहे समीकरण
पटना, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की सियासत में गयाजी जिले का इमामगंज हमेशा से एक विशेष पहचान रखता रहा है। यह सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि यह वह इलाका है जहां पहाड़, जंगल और ऐतिहासिक विद्रोहों की कहानियां गूंजती हैं।