तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन रोकने की प्लानिंग कर रहे ट्रंप, क्या है थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज?
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में एक महिला सैनिक की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति आरपार के मूड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़े इमिग्रेशन फैसले की घोषणा की है। ट्रंप ने 'थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज' के लोगों का माइग्रेशन हमेशा के लिए रोकने को लेकर बड़ा बयान दिया है।