यूपी में रामराज्य स्थापित करने में सफल हुए सीएम योगी : नितिन गडकरी

IANS | February 14, 2025 5:50 PM

लखनऊ, 14 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश को भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दे रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

पीएम मोदी ने 2011 में जताई थी राणा के बरी होने पर चिंता, एक दशक बाद मिला अमेरिका का भी साथ

IANS | February 14, 2025 5:05 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। तहव्वुर राणा को भारत भेजने की डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा का व्यापक रूप से स्वागत किया जा रहा है। इसे अमेरिका द्वारा आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन करने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। तहव्वुर राणा 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मुख्य आरोपी है।

लखनऊ को एआई सिटी के रूप में विकसित कर रही डबल इंजन की सरकार : सीएम योगी

IANS | February 14, 2025 4:35 PM

लखनऊ, 14 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में फोर लेन के दो प्रमुख फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।

'यूएस दौरा रहा सफल', वाशिंगटन से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

IANS | February 14, 2025 10:36 AM

वाशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय अमेरिका यात्रा पूरी करके नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

हम भारत-अमेरिका के संबंधों को दोगुनी गति से आगे बढ़ाएंगे : पीएम मोदी

IANS | February 14, 2025 9:05 AM

वाशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में बहुत बड़ा व्यक्तिगत योगदान दिया और उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान दोनों पक्ष अधिक तेजी से काम करेंगे।

गले मिले पुराने दोस्त, मुलाकात के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा, 'हमने आपको बहुत मिस किया'

IANS | February 14, 2025 8:05 AM

वाशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच साल बाद मुलाकात करते हुए कहा, "हमने आपको बहुत मिस किया, हमने आपको बहुत मिस किया।"

धारावी पुनर्विकास परियोजना में 50,000 से अधिक घरों का सर्वेक्षण हुआ पूरा

IANS | February 13, 2025 11:54 PM

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) ने 50,000 से अधिक डोर-टू-डोर सर्वेक्षण का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। इसका उद्देश्य एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती को आधुनिक शहरी केंद्र में बदलना है।

अमेरिका यात्रा पर एलन मस्क से मिले पीएम मोदी

IANS | February 13, 2025 11:31 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाशिंगटन के ब्लेयर हाउस में टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क से मुलाकात की।

यूपीए के घोटाले से आत्मनिर्भरता तक भारत की यात्रा का प्रतीक है एचटीटी 40 : तेजस्वी सूर्या

IANS | February 13, 2025 11:09 PM

बेंगलुरु, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार पर हमला बोलते हुए गुरुवार को कहा कि हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का एचटीटी 40 विमान यूपीए के घोटाले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भरता तक की देश की यात्रा का प्रतीक है।

दिल्ली : फीस विवाद में छात्रों के रोके गए प्रवेश पत्र जारी करने के निर्देश

IANS | February 13, 2025 9:49 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के दक्षिण जिले की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने गुरुवार को उन छात्रों के पक्ष में अंतरिम आदेश दिया, जिनके प्रवेश पत्र राष्ट्रीय राजधानी के एक स्कूल ने फीस भुगतान विवाद के कारण रोक लिए थे।