प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की बात, स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बात की है, जिन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में पेसमेकर ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।