बिहार चुनाव 2025: प्रदेश को दो सीएम देने वाली सोनपुर सीट पर कौन फहराएगा जीत का परचम?
पटना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार को दो-दो मुख्यमंत्री देने वाला सोनपुर विधानसभा क्षेत्र नई रणनीति और नए मुद्दों के साथ चुनाव के लिए तैयार है। राजद के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 1980 में इस सीट से जीत हासिल करके विधानसभा में प्रवेश किया था। इसी धरती से रामसुंदर दास का नाता रहा है, जो बिहार के मुख्यमंत्री रहे।