मध्य प्रदेश : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सीएचसी का किया निरीक्षण, बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
सेमरिया, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में प्रतिदिन होने वाली ओपीडी की जानकारी प्राप्त की।