जीएसटी काउंसिल 31 अक्टूबर तक कॉम्पेनसेशन सेस को हटाने पर कर सकती है चर्चा
नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर परिषद की बैठक 3 सितंबर को होने जा रही है। इस बैठक में 31 अक्टूबर तक क्षतिपूर्ति उपकर समाप्त करने पर चर्चा की जा सकती है।
नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर परिषद की बैठक 3 सितंबर को होने जा रही है। इस बैठक में 31 अक्टूबर तक क्षतिपूर्ति उपकर समाप्त करने पर चर्चा की जा सकती है।
लखनऊ, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं था, बल्कि बेईमान राजनीतिक दलों ने इसे बीमारू राज्य बना दिया था। भ्रष्टाचार और बंदरबांट की राजनीति ने इस समृद्ध प्रदेश को पहचान के संकट में धकेल दिया था। 2017 से पहले नियुक्तियों में बंदरबांट होती थी, और योग्य अभ्यर्थी भेदभाव और भ्रष्टाचार के शिकार होते थे।
लद्दाख, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू लद्दाख की सुरू और संकू घाटियों में बर्फीले मौसम का आनंद लेते नजर आए। उन्होंने गर्मी के मौसम में बर्फबारी का लुत्फ उठाया। साथ ही, किरेन रिजिजू ने लोगों से लद्दाख की सुरु घाटी घूमने के लिए अपील की।
जामनगर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के जामनगर स्थित सरकारी डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल को ओरल हेल्थ के प्रति लोगों को जागरुक करने और तंबाकू से होने वाले नुकसानों को लेकर चलाए गए अभियानों के लिए सम्मानित किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जामनगर के सरकारी डेंटल कॉलेज को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी खुशी जताई है।
पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले में स्थित रानीगंज विधानसभा सीट पिछले 20 सालों से भाजपा और जदयू का गढ़ रही है। यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है और इसमें सात ग्राम पंचायतें आती हैं, जहां एससी वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मंगलवार को विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित व्याख्यान श्रृंखला 'संघ की 100 वर्षों की यात्रा: नए क्षितिज' के उद्घाटन सत्र को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संबोधित किया।
नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। देश के पूर्व न्यायाधीशों के एक समूह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों द्वारा की गई टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानों से न्यायपालिका की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है।
पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्वी चंपारण जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित सुगौली विधानसभा क्षेत्र बिहार की राजनीति में अपना खास महत्व रखता है। सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित यह सीट 1951 में अस्तित्व में आई और अब तक यहां 16 बार चुनाव हो चुके हैं। हालांकि, 1957 में यहां मतदान नहीं हुआ था।
नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। कोंकणी साहित्य के प्रमुख स्तंभों की चर्चा हो और रवींद्र केलकर का नाम न आए, यह असंभव-सा है। रवींद्र केलकर ही थे, जिन्होंने कोंकणी भाषा को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने और गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी किताब 'आमची भास कोंकणिच' (1962) ने कोंकणी भाषा की अस्मिता को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल से सटा बिहार का लौकहा इलाका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से बेहद खास माना जाता है। मधुबनी जिले की लौकहा विधानसभा सीट न सिर्फ मिथिला की समृद्ध विरासत की गवाही देती है, बल्कि कर्नाट राजवंश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से भी जुड़ी हुई है।