‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की तीसरी किस्त से खिले लाभार्थियों के चेहरे

IANS | October 6, 2025 2:19 PM

पटना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत 21 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपए प्रति लाभार्थी की तीसरी किस्त हस्तांतरित की। तीसरी किस्त मिलने के बाद लाभार्थी महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। महिलाओं ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया।

'उल्लास' से ग्रामीण और महिला साक्षरता में आई वृद्धि, प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया जयंत चौधरी का लेख

IANS | October 6, 2025 1:48 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'समाज में सभी के लिए आजीवन शिक्षा को समझना' (उल्लास) कार्यक्रम के परिवर्तनकारी प्रभाव की प्रशंसा की है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का एक लेख शेयर किया, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत 2022 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण समुदायों और महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए पूरे भारत में वयस्कों के लिए शिक्षा के अवसरों के उल्लेखनीय विस्तार की बात कही गई है।

बिहार चुनाव 2025: छपरा सीट पर हैट्रिक लगाएगी भाजपा या फिर से पलटेगा पासा?

IANS | October 6, 2025 12:36 PM

पटना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक छपरा विधानसभा सीट ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। चुनाव में छपरा की जनता ने अलग-अलग राजनीतिक दलों और नेताओं को मौका दिया। पिछले दो चुनाव में यह सीट भाजपा के पास रही है, लेकिन पूर्व में इस सीट पर कांग्रेस का भी दबदबा रह चुका है। इस बार के चुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

पीएम मोदी ने जनसेवा और राजनीति से लेकर खेल तक वीके मल्होत्रा के योगदान को सराहा

IANS | October 6, 2025 10:21 AM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा के जीवन, जनहित के उनके कार्यों और पार्टी की श्रेष्ठ परंपराओं के प्रतीक के रूप में उनके योगदान पर अपने कुछ विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन और उपलब्धियों से प्रेरणा पाती रहेंगी।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, चुनाव आयोग ने शाम 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

IANS | October 6, 2025 10:14 AM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

इंदिरा गांधी समेत सभी विपक्षी नेता विदेशों में रखते थे भारत का मान, राहुल गांधी का बयान निराशाजनक : किरेन रिजिजू (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | October 6, 2025 9:44 AM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाल के विदेश दौरे और उनके बयानों ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कोलंबिया यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए, जिस पर सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। इस मुद्दे पर आईएएनएस से एक विशेष साक्षात्कार में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयानों, जेन-जी के कथित विद्रोह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विरोध, सेना पर टिप्पणियों और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर बेबाक राय रखी।

बिहार चुनाव: बाढ़ प्रभावित कृषि प्रधान क्षेत्र चेरिया बरियारपुर कई मायनों में खास, पार्टियों को मिलेगी कड़ी चुनौती

IANS | October 5, 2025 11:07 PM

बेगूसराय, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें बेगूसराय जिले की चेरिया बरियारपुर (सीट नंबर 141) सीट प्रमुखता से चर्चा में है। इस सीट के चुनावी नतीजे हर बार चौंकाने वाले रहे, क्योंकि मतदाताओं ने अधिक बार बदलाव के पक्ष में फैसला सुनाया। हालांकि, 2020 विधानसभा चुनाव सहित दो बार राजद ने इस सीट से बड़े मार्जिन से जीत हासिल की है। ऐसे में एनडीए को इस सीट पर जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

ईरान से वापस लौटा अमृतसर का युवक, तरुण चुघ ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर का जताया आभार

IANS | October 5, 2025 11:04 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर का युवक गुरप्रीत सिंह, जो मानव तस्करों के शिकार होने के बाद ईरान में फंस गया था, भारत सरकार के त्वरित हस्तक्षेप के बाद सुरक्षित रूप से घर लौट आया है।

नेपाल: प्राकृतिक आपदाओं में 52 लोगों की मौत

IANS | October 5, 2025 10:44 PM

काठमांडू, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल में पिछले तीन दिनों में प्राकृतिक आपदाओं में 52 लोगों की मौत हो गई। सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डिजिटल क्रांति: सिंधिया ने स्वदेशी 4जी, 5जी और एआई मिशन की उपलब्धियों का किया बखान

IANS | October 5, 2025 8:20 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित चतुर्थ कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में 'संचार: उभरती प्रौद्योगिकियां' विषय पर संबोधित किया। सम्मेलन की थीम 'अशांत समय में समृद्धि की तलाश' पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक चुनौतियों को अवसर में बदलने की अनूठी क्षमता दिखाई है। दूरदृष्टि और दृढ़ता के बल पर भारत आज वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बना रहा है।