बिहार चुनाव : दरभंगा में भाजपा का किला अटल या उलटफेर तय?
पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार चुनाव की सरगर्मियों के बीच मिथिलांचल की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले दरभंगा विधानसभा क्षेत्र पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यह क्षेत्र न केवल ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम रहा है। दरभंगा विधानसभा क्षेत्र बिहार के दरभंगा जिले में स्थित है, जो मिथिला क्षेत्र का हिस्सा है और बागमती नदी के किनारे बसा है।