'मारब सिक्सर के, 6 गोली छाती में', प्रधानमंत्री मोदी बोले- यही है 'जंगलराज' वालों का तौर-तरीका और प्लान

IANS | November 7, 2025 4:05 PM

भभुआ, 7 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि 'जंगलराज' वाले सत्ता में आने के लिए बेचैन हैं। इन लोगों को जनता की सेवा नहीं करनी, इन्हें जनता को कट्टा दिखाकर लूटना है।

अदाणी ग्रुप का 30,000 करोड़ रुपए का भागलपुर पावर प्रोजेक्ट बदलेगा बिहार की किस्मत, बिजली उत्पादन से मिलेगा उद्योगों को सपोर्ट

IANS | November 7, 2025 3:33 PM

अहमदाबाद/नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की ओर से करीब 30,000 करोड़ रुपए के निवेश से बनाया जा रहा भागलपुर पावर प्रोजेक्ट बिहार के आर्थिक इतिहास में एक निर्णायक मोड़ की भूमिका निभाएगा। यह एनर्जी गैप और उद्योगों को उभरने में मदद करेगा और 13.5 करोड़ लोगों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।

'भैया की सरकार आएगी तो कट्टा-फिरौती, यही सब चलेगा', पीएम मोदी ने किया बिहार की जनता को सतर्क

IANS | November 7, 2025 2:54 PM

औरंगाबाद, 7 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद की जनसभा में राजद पर निशाना साधा और कहा कि 'जंगलराज वालों' के पास वह सब कुछ है, जो नौकरी और निवेश दोनों के लिए खतरा है। उन्होंने बिहार की जनता को सतर्क करते हुए कहा कि ये (राजद समर्थक) खुली घोषणा कर रहे हैं कि 'भैया की सरकार' आएगी तो कट्टा, दोनाली और फिरौती, यही सब चलेगा। लेकिन बिहार में 'कट्टा सरकार' नहीं चाहिए।

औरंगाबाद में पीएम मोदी की रैली, महिलाओं ने कहा- हमारा जीवन बनाया बेहद आसान

IANS | November 7, 2025 2:14 PM

औरंगाबाद, 7 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले औरंगाबाद में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर जुटनी शुरू हो गई। चारों तरफ से आने वाले लोगों के चेहरों पर जोश और गर्व साफ झलक रहा है।

बिहार चुनाव: रैली में मतदाताओं से बोले अमित शाह- जमुई में बटन इतनी तेज दबाओ, करंट इटली तक लगे

IANS | November 7, 2025 1:40 PM

जमुई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बाद दावा किया कि लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। जमुई रैली में भीड़ के जोश को देखते हुए अमित शाह ने कहा कि 11 नवंबर को जमुई में बटन इतनी तेज दबाओ कि करंट इटली तक लगे।

'वंदे मातरम हमें प्रेरणा देता है आजादी की रक्षा कैसे करें', पीएम मोदी ने किया स्मरणोत्सव का उद्घाटन

IANS | November 7, 2025 11:18 AM

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अंबाजी में 'आदिवासी गौरव यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे

IANS | November 7, 2025 10:01 AM

अंबाजी, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल दोपहर 12 बजे 'आदिवासी गौरव यात्रा' का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उन आदिवासी बच्चों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने इस साल सरकारी नौकरी हासिल की है या पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की है।

अमेरिकी सदन की पहली महिला स्पीकर रहीं नैंसी पेलोसी ने बताया कब लेंगी राजनीति से संन्यास!

IANS | November 6, 2025 9:10 PM

वाशिंगटन, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पूर्व स्पीकर और देश की सबसे प्रभावशाली महिला राजनेताओं में से एक नैंसी पेलोसी ने कांग्रेस से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह 2026 के चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगी और सार्वजनिक जीवन से धीरे-धीरे विदा लेंगी।

छह देशों के 16 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने देखा बिहार चुनाव, भारत के 'प्रेरक' और 'पारदर्शी' लोकतंत्र की सराहना की

IANS | November 6, 2025 8:31 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीवंत लोकतांत्रिक प्रक्रिया को देखने के लिए छह देशों के 16 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का एक समूह बिहार पहुंचा था।

बिहार: पीएम मोदी ने फारबिसगंज में जनसभा को किया संबोधित तो लोग बोल- एनडीए की बनेगी सरकार

IANS | November 6, 2025 7:53 PM

अररिया, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के फारबिसगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जनसभा में उमड़ी भीड़ ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सरकार की नीतियों की सराहना की। लोगों ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।