आगामी वित्त वर्ष में सरकार का मुख्य फोकस डेट-टू-जीडीपी रेश्यो कम करने पर होगा : वित्त मंत्री

IANS | December 17, 2025 4:31 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि अगले वित्तीय वर्ष (2026-27) में डेट-टू-जीडीपी रेश्यो को कम करना सरकार का मुख्य लक्ष्य होगा।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में रुपया कर सकता है दमदार वापसी : एसबीआई रिपोर्ट

IANS | December 17, 2025 4:22 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में रुपया दमदार वापसी कर सकता है और डॉलर के मुकाबले इसकी वैल्यू में इजाफा देखने को मिल सकता है। यह जानकारी एसबीआई रिसर्च की ओर से बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

केंद्र की पहल का असर,पीएमएमएसवाई से भारत में मछली उत्पादन 38 प्रतिशत बढ़ा

IANS | December 17, 2025 3:22 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में मछली उत्पादन 2024-25 में बढ़कर 197.75 लाख टन हो गया है। इसमें 2020 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के लॉन्च के बाद से 38 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। यह पहले 2019-20 में 141.60 लाख टन था। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई है।

इथियोपिया से ओमान रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, पीएम अबी अहमद खुद गाड़ी चलाकर एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे

IANS | December 17, 2025 2:47 PM

अदीस अबाबा, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया की यात्रा पूरी कर ओमान की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। एक बार फिर इस अफ्रीकी देश के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ड्राइविंग व्हील पर दिखे। वो खुद ड्राइव कर उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे।

उत्तराखंड का युवा नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि देने वाला बने : सीएम धामी

IANS | December 17, 2025 1:16 PM

देहरादून, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में 33.22 करोड़ रुपए की धनराशि का सीएम आवास से ऑनलाइन माध्यम से वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड का युवा नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने।

78 वर्ष से पीएसी का इतिहास अनुशासन, शौर्य, त्याग और समर्पण से भरा रहा : सीएम योगी

IANS | December 17, 2025 1:02 PM

लखनऊ, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 78 वर्ष से पीएसी बल का इतिहास अनुशासन, शौर्य, त्याग व समर्पण का रहा है। उन्होंने जवानों से अपील की कि साहस, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, व्यावसायिक दक्षता व कठिन प्रशिक्षण ही आपकी पहचान बननी चाहिए। सरकार आश्वस्त करती है कि आपके सम्मान व सरकार के स्तर पर मिलने वाली सुविधा-संसाधन में निरंतर वृद्धि होती रहेगी।

गुजरात: सीआर पाटिल ने जल संरक्षण अभियान को सराहा, नमामि गंगे की प्रगति पर दी जानकारी

IANS | December 16, 2025 11:54 PM

राजकोट, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राजकोट में एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद आयोजित पत्रकार परिषद में उन्होंने जल संरक्षण और नमामि गंगे अभियान पर विस्तार से चर्चा की।

क्लीन हिमालयन हिल सिटीज इनिशिएटिव: हिमालयी पहाड़ी शहरों को कचरा मुक्त बनाने की नई पहल

IANS | December 16, 2025 11:52 PM

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को क्लीन हिमालयन हिल सिटीज इनिशिएटिव की तैयारी वर्कशॉप आयोजित की गई। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0 के तहत हिमालयी और पहाड़ी शहरों में ठोस कचरा प्रबंधन को मजबूत करने पर केंद्रित है।

धमतरी में कमार जनजाति के लिए मॉडल आंगनबाड़ी, पीएम जनमन योजना से बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और पोषण

IANS | December 16, 2025 11:44 PM

धमतरी, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पिछड़ी कमार जनजाति के लिए एक नया अध्याय शुरू हुआ है। भारत सरकार की पीएम जनमन योजना और मनरेगा के सहयोग से नगरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कौहा बहारा के आश्रित ग्राम पिपराहीबर्री कमरपारा में एक आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया है।

'जी राम जी बिल 2025' गांवों के समग्र और टिकाऊ विकास पर केंद्रित: डॉ. सरोज महापात्रा

IANS | December 16, 2025 11:35 PM

नोएडा, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद में केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), यानी 'जी राम जी बिल 2025', लोकसभा में पेश किया। प्रधान (प्रोफेशनल असिस्टेंस फॉर डेवलपमेंट एक्शन) की कार्यकारी निदेशक डॉ. सरोज महापात्रा ने बताया कि यह योजना गांवों के समग्र और टिकाऊ विकास पर केंद्रित है।