पीएम मोदी की रैली के बाद सहरसा के लोगों में दिखा खास उत्साह, कहा- फिर से बनाएंगे एनडीए सरकार
सहरसा, 3 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी की सहरसा रैली के बाद वहां की जनता के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने न केवल केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज की सराहना की, बल्कि आने वाले समय को लेकर अपनी उम्मीदों को भी स्पष्ट रूप से रखा।