गुजरात: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर मनाया जाएगा 'भारत पर्व', सीएम भूपेंद्र पटेल करेंगे कार्यक्रम की शुरुआत
केवड़िया, 1 नवंबर (आईएएनएस)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में शनिवार से 'भारत पर्व' की शुरुआत होगी। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास 'भारत पर्व' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो एक नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगा।