सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद में मकर संक्रांति पर्व के उत्सव में हुए शामिल
गांधीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को अहमदाबाद के ऐतिहासिक दरियापुर क्षेत्र के वाडीगाम में स्थानीय निवासियों के साथ मकर संक्रांति पर्व का उत्सव मनाया। इस अवसर पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने राज्य के सभी नागरिकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।