कर्नाटक सरकार के फैसले से एक तिहाई लोग होंगे बेरोजगार : शहजाद पूनावाला

IANS | July 21, 2024 2:10 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार एक बार फिर विवादों में घिर गई है। राज्य सरकार अब आईटी कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ाने की योजना बना रही है, जिसके तहत मौजूदा 10 घंटे से बढ़ाकर 14 घंटे से ज्यादा प्रतिदिन काम करने की योजना बनाई जा रही है।

क्यों विवादों में आई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताई वजह

IANS | July 20, 2024 9:15 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' विवादों में घिर गई है। संभल के कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने फिल्म निर्माता, निर्देशक और कलाकारों को नोटिस भेजकर धार्मिक तथ्यों और धार्मिक किताबों से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं।

पद्मश्री से सम्‍मानित कमला पुजारी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

IANS | July 20, 2024 5:42 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मश्री से सम्मानित और प्रसिद्ध जैविक किसान कमला पुजारी के निधन पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने कमला पुजारी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पुजारी के निधन से बहुत दुखी हूं, जैव विविधता की रक्षा करने में उनके काम को वर्षों तक याद किया जाएगा।

हिमंता बिस्वा सरमा का दावा, 2041 तक असम बन जाएगा सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल राज्य 

IANS | July 20, 2024 3:02 PM

रांची, 20 जुलाई (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि साल 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा की भारत की उपलब्धियां, बताया - '2075 तक अर्थव्यवस्था में अमेरिका को पछाड़ देंगे'

IANS | July 19, 2024 9:39 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश आर्थिक उन्नति और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश 2075 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पिछले 3-4 साल में 8 करोड़ नौकरियां सृजित की गई हैं।

सर्वर ठप होने पर अश्विनी वैष्णव का सोशल मीडिया पर पोस्ट, कहा- हम माइक्रोसॉफ्ट के संपर्क में हैं

IANS | July 19, 2024 8:58 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी की वजह से बैंक, विमान यात्रा, सरकारी दफ्तर सहित पूरी संस्थागत प्रणाली एकाएक ठप हो गई। इससे आम लोगों के साथ-साथ खास लोगों को भी बेशुमार दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां हवाई यात्रा थम गई तो वहीं रेलवे की रफ्तार भी रूक गई। उधर, बैंकों की गति पर भी विराम लग गया।

यूपीए सरकार ने बनाया था दुकानों-ढाबों पर नेमप्लेट का नियम ?

IANS | July 19, 2024 8:48 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए हैं। इसी बीच यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर मालिकों के नाम लिखने के आदेश दिए हैं। यूपी सरकार के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी ऐसा ही नियम बनाया है। हालांकि, यूपी सरकार के आदेश पर सियासत भी तेज हो गई है।

यूपीए के शासन में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता को लेकर नियम बने थे : पवन खेड़ा

IANS | July 19, 2024 8:38 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले दुकानों के संचालक या मालिक को अपने दुकान के बाहर 'नेम प्लेट' लगाने का आदेश जारी किया गया है। सरकार के इस फैसले को एक तरफ जहां समर्थन मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ, इसकी आलोचना भी हो रही है। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

यूपी में कांवड़ मार्ग में दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के फैसले पर भड़की कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत

IANS | July 19, 2024 6:13 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कांवड़ मार्ग में पड़ने वाली दुकानों पर प्रोप्राइटर का नाम लिखना अनिवार्य करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की है।

दुकानों पर नेमप्लेट लगाने का फैसला संविधान, लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला : प्रियंका गांधी

IANS | July 19, 2024 4:59 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार के कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों के मालिकों के नाम लिखने के आदेश पर आक्रोश जताया है। उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दुकानों पर उनके मालिकों के नाम का बोर्ड लगाने का विभाजनकारी आदेश हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला है।