सीएमएस का विवादित बयान पड़ा भारी, सरकार पर टिप्पणी के बाद निलंबित
लखनऊ, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के वीर सिंहपुर स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. भास्कर प्रसाद को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ अस्पताल संचालन में अनियमितता, अनुशासनहीनता और सरकार के खिलाफ विवादित बयान देने के आरोप लगे हैं।