मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली श्योपुर के लोगों की जिंदगी, आशियाने का सपना हुआ साकार
श्योपुर, 18 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) ने देशभर में लाखों लोगों के सपनों को साकार किया है और मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में भी इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।