आतंक का पनाहगाह पाकिस्तान खुद मुश्किल में फंसा, फिर भी नहीं मान रहा
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान के हालत खराब होते जा रहे हैं, जिन आतंकियों को पाकिस्तान ने अपने एजेंडे के लिए पोषित किया, आज उन्हीं आतंकी संगठनों ने पाक की नाक में दम कर दिया है। इसका ताजा उदाहरण तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पर प्रतिबंध लगाना है। हालांकि, फिर भी पाक बाज नहीं आ रहा है। एक तरफ अपने देश में अपने ही पोषित संगठनों पर प्रतिबंध लगा रहा है, दूसरी ओर बांग्लादेश में आईएसआई को सक्रिय करने में लगा है।